पखवाड़ा दिवस पर सॉन्ग नदी किनारे चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण मित्रों ने संभाली कमान, (शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर नगर पालिका ने चलाया अभियान, नदी तट से कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पखवाड़ा दिवस के अवसर पर शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने सॉन्ग नदी के किनारे व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी तट पर फैले प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरे को एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नदियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ परिवेश मिल सके।
अभियान में पर्यावरण मित्रों के साथ नगर पालिका कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान सफाई सुपरवाइजर अजय चौहान, नीरज,सुरेंद्र, अमित,पूजा, सुरेखा, मनोज, रानी,विपिन,सोहेल आदि पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।



