Blog

नुन्नावाला चौक बंद न करने की मांग, सांसद त्रिवेंद्र को सौंपा ज्ञापन, (एनएच-7 कार्य के दौरान चौक चालू रखने की मांग, स्थानीय लोगों ने बताई परेशानी):

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एनएच-7 के निर्माण कार्य के दौरान नुन्नावाला कट/चौक को बंद न किए जाने की मांग को लेकर नुन्नावाला और डोईवाला क्षेत्र के लोगों ने हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चौक बंद होने से आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होगा।

नुन्नावाला गुरुद्वारा के प्रधान ओमकार सिंह सैनी ने कहा कि नुन्नावाला चौक क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। चौक बंद होने से गुरुद्वारे में आने वाली संगत, स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन जनता की सुविधा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशन ने कहा कि नुन्नावाला चौक कई गांवों और बाजारों को जोड़ता है। यदि इसे बंद किया गया तो लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होगी। उन्होंने मांग की कि एनएच-7 का कार्य वैकल्पिक व्यवस्था के साथ किया जाए और चौक को चालू रखा जाए।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी और लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मांग पर संबंधित विभागों से बात कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में समाधान निकाला जाएगा।

इस दौरान कश्मीर सिंह सैनी, सुरेश कुमार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button