Blog

विद्युत लाइन पर गिरा सूखा पेड़ का टहना ,बाल-बाल टला बड़ा हादसा, (लच्छीवाला–डोईवाला उपमार्ग पर अंधेरा बना मुसीबत, स्ट्रीट लाइट न होने से राहगीर परेशान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र में अचानक आई तेज हवाओं और बारिश के दौरान वार्ड नंबर एक के समीप एक सूखे पेड़ का भारी-भरकम टहना विद्युत लाइन पर गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह टहना पास में बने टीनशेड पर गिरता, तो बड़ा हादसा इनकार नहीं किया जा सकता था I

स्थानीय निवासी किरण राज गुरुंग ने बताया कि संबंधित सूखा पेड़ लंबे समय से खतरा बना हुआ था। इसकी जानकारी कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को दी गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि लच्छीवाला–डोईवाला उपमार्ग पर रेलवे पुल के नीचे से लेकर मंदिर परिसर तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है।
यह मार्ग जंगल से सटा होने के कारण रात के समय बेहद संवेदनशील हो जाता है। अंधेरे में पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं वन्य प्राणियों के अचानक सामने आने का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार स्ट्रीट लाइट न होने से इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में मौजूद सूखे और जर्जर पेड़ों को शीघ्र हटाया जाए। साथ ही रेलवे पुल से मंदिर परिसर तक स्ट्रीट लाइटें तत्काल लगवाई जाएं, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button