योग अपनाएं, रोग भगाएं । श्रीधर शर्मा (आरोग्य मंदिर में प्रतिदिन निशुल्क योग प्रशिक्षण, स्वास्थ्य लाभ के लिए उमड़ रहे लोग)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरोग्य मंदिर में प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। योग अनुदेशक श्रीधर शर्मा द्वारा सुबह के समय लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाता है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
योग अनुदेशक श्रीधर शर्मा ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। उन्होंने कहा कि योग से सभी रोग दूर होते हैं और व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ तनाव, मधुमेह, मोटापा और अन्य बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। चिकित्सालय में चल रहे इस निशुल्क योग शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।



