Blog

(पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुई बैठक, बूथ सशक्तिकरण व संगठन मजबूती पर हुआ मंथन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी मण्डल की दुधली शक्ति केंद्र में आज शक्ति केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा तथा उत्तराखंड के विकास के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पालअध्यक्षता में चले कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समस्त बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन हित में अपने विचार और सुझाव साझा किए।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का माध्यम बनता है।

मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने कहा कि संगठन की मजबूती की नींव बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से रखी जाती है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता है, तभी संगठन अपने लक्ष्यों को हासिल करता है।

बैठक में बूथ अध्यक्ष जय जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक पवन लोधी, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा रावत, मंडल महामंत्री ललित पंत सहित समस्त बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button