Blog

डोईवाला में उप कोषागार शीघ्र खोलने की मांग, पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला, (पुरानी पेंशन बहाली और क्षेत्रीय सुविधाओं पर भी हुई चर्चा, विधायक ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा निवृत राजकीय पेंशनर संगठन, डोईवाला के पदाधिकारियों ने विधायक बृजभूषण गैरोला से भेंट कर पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह कृषाली एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि संगठन लंबे समय से डोईवाला में उप कोषागार खोलने की मांग करता आ रहा है। पूर्व में छह पदों सहित उप कोषागार स्वीकृत होने के बावजूद अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन के माध्यम से उप कोषागार शीघ्र शुरू करने की मांग रखी गई।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उप कोषागार खोलने में कोई व्यावहारिक अड़चन नहीं है और वे संबंधित विभागों से समन्वय कर इसे जल्द प्रारंभ कराने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की सड़कों, थानों तथा अस्पताल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग भी रखी।

बैठक में सेवारत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संगठन ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों की दीर्घ सेवा का अधिकार है और वरिष्ठ नागरिकों के बुढ़ापे का यह महत्वपूर्ण सहारा भी है।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह कृषाली, डोईवाला अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली, मंत्री सोहन सिंह नेगी, संरक्षक चत्तर सिंह पुंडीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम चंद, तथा शाखा सदस्य मदन सिंह बुटोला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button