Blog

गन्ना समिति सदस्य सुभाष भट्ट से मिले स्थानीय निवासी, उड़ती खोई और कालिस की रोकथाम की उठाई मांग।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना समिति सदस्य सुभाष भट्ट से मुलाकात के दौरान स्थानीय निवासियों ने गन्ना मिल संचालन से जुड़ी पर्यावरणीय समस्याओं को गंभीरता से उठाया।
स्थानीय निवासी प्रवीण प्रजापति, पंकज शर्मा और सुशील जायसवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि गन्ना मिल के संचालन के समय उड़ती खोई और कालिस के कारण आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैल रहा है। इससे न केवल घरों और सार्वजनिक स्थानों में गंदगी जमा हो रही है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने मांग की कि मिल प्रबंधन द्वारा आधुनिक तकनीकी उपाय अपनाकर उड़ती खोई और कालिस पर प्रभावी व स्थायी रोक लगाई जाए, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और आम नागरिकों को राहत मिल सके। इस पर गन्ना समिति सदस्य सुभाष भट्ट ने समस्या को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button