Blog

स्वच्छ एवं सुंदर वार्ड के लक्ष्य के साथ नया गाँव में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, (वार्ड 20 में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर झाड़ियों की सफाई की, जनसहभागिता पर दिया जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 के नया गाँव क्षेत्र में रविवार को स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के युवाओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रमदान किया और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई के साथ-साथ आसपास फैली गंदगी को हटाया।

अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाना रहा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कहा कि स्वच्छ वार्ड का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और ऐसे जनहित अभियानों में निरंतर भाग लेते रहें। कहा कि भविष्य में भी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाए जाते रहेंगे, जिससे वार्ड 20 को आदर्श एवं मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जा सके।

स्वच्छता अभियान में प्रकाश, अकरम, रोहित, आयुष, महेंद्र, सुरेश, कुशल, शानू, सिद्धार्थ, सूर्यांश, नानू, सुबोध, कालू, श्याम, सुनीता, अमिता, शकुंतला, इंदु, पूनम, गंगा, पूजा सहित अनेक युवाओं और क्षेत्रवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button