Blog
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भव्य स्वागत, भाजपा में दिखा जोश। (कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गर्मजोशी से अभिनंदन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, राज्य मंत्री विनय रोहिला, बलजीत सोनी, अभिषेक शाही, अनीता ममगाई, अजय उनियाल और दीवान सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हो गए, जहां वे एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।



