गोपाल शर्मा बने बसपा के डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष। (विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार तेज, जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा को डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के निर्देशानुसार की गई है।
बसपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पार्टी प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है। इसी क्रम में डोईवाला विधानसभा में गोपाल शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम और मजबूती के साथ लड़ेगी तथा हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जा रहा है।
नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा बेहतर प्रदर्शन कर सके।



