Blog

बच्चों ने थामी सफाई की कमान, स्पर्श गंगा अभियान के तहत दिया स्वच्छता का संदेश। (वार्ड नंबर-8 कॉलोनी से फतेहपुर गुरुद्वारा साहिब तक चला सफाई अभियान, हर रविवार हो रहा स्वच्छता अभियान)

खबर को सुनें

डोईवाल (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में रविवार को जीवनवाला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड नंबर-8 कॉलोनी से लेकर फतेहपुर गुरुद्वारा साहिब तक सफाई की गई। स्थानीय लोगों के साथ कॉलोनी के छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया।

जीवनवाला ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने कहा कि अभियान के दौरान सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

वार्ड सदस्य परविंदर कौर ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान वर्ष 2009 से लगातार चल रहा है और इससे लाखों लोग जुड़े हुए हैं। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

कॉलोनी के छोटे-छोटे बच्चों ने भी सफाई अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों ने सफाई कार्य में सहयोग करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अभियान में भीम बहादुर, चिंतामणी, वार्ड सदस्य माया, अजीत सिंह हन्नी, पूर्व वार्ड सदस्य रमनदीप सिंह, इंदर सिंह, लाल बहादुर, रामकुमार, हीरा देवी, बबलू अधिकारी, पार्वती, पूरन, प्रकाश श्रेष्ठ, कुणाल गिरी, शुभम क्षेत्री, दीपिका क्षेत्री, अलीशा थापा, सूरज थापा, चमन क्षेत्री, पवन, विनय थापा, संकेत थापा और शान्तनु आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button