शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, (लच्छीवाला टोल पर मां नैना देवी के श्रद्धालुओं ने लगाया विशाल भंडारा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास मां नैना देवी के श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का शुभारंभ मां नैना देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय मां नैना देवी’ के जयकारों के बीच कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। कांवड़ियों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
आयोजन में विष्णु गुप्ता और निशा देवी समेत अन्य श्रद्धालुओं ने सेवा में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान टोल परिसर के आसपास भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस दौरान संजू, अनीता,कविता, संतोष दिव्यांश गोपाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे



