Blog

लच्छेश्वर महादेव मंदिर में नेपाल आपदा के मृतकों के लिए शांति यज्ञ। (शांति पाठ के बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए लच्छीवाला लच्छेश्वर महादेव मंदिर में शांति यज्ञ एवं पाठ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

यज्ञ के बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति तथा प्रभावित परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि नेपाल की आपदा बेहद पीड़ादायक है। भारत और उत्तराखंड की संवेदनाएं नेपाल के पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा दायित्व है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की।

भाजपा नेत्री अनीता ने कहा कि आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति सभी की गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर ममता नयाल, मनीष क्षेत्री, सौरभ पाल, आदर्श, अजय पाल, मनमोहन नौटियाल सहित स्थानीय निवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button