Blog

सुसवा नदी किनारे सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण। (वार्ड-17 में पालिका की टीम ने जेसीबी से की कार्रवाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सुस्वा नदी किनारे सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद डोईवाला ने मंगलवार को कार्रवाई की। वार्ड नंबर 17 में पहुंची पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से टीन शेड समेत अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में पालिका टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी से टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।

ईओ एमएल शाह ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि सुस्वा नदी किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button