Blog

हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में रोष। (कांसरो रेंज के झबरावाला में शुक्रवार देर रात की घटना, इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कांसरो रेंज के झबरावाला में शुक्रवार देर रात हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर घायल किसान को परिजन और ग्रामीण उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले गए, जहां रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान जमील ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान जमील पुत्र अजगर, 51, निवासी झबरावाला के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे जमील और नफीस पुत्र सलीम स्कूटी से खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक हाथी सामने आ गया और उसने जमील पर हमला कर दिया। हमले में जमील गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान जमील ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने किसान की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

मारखम ग्रांट के प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि झबरावाला क्षेत्र में हाथी के हमले से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button