ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा विकास, जरूरत के अनुसार हो रहे कार्य। विधायक बृजभूषण गैरोला (शेरागोदी से बढ़ेरना तक डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का शिलान्यास)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत हल्द्वाडी में विकास कार्यों को गति देते हुए शेरागोदी से बढ़ेरना तक करीब डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग के उन्नतीकरण एवं डामरीकरण कार्य का विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधिवत शिलान्यास किया। करीब एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से होने वाला निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
मार्ग के निर्माण से ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही इस मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इससे लोगों के समय और संसाधनों की बचत होने के साथ ही क्षेत्र में आवागमन और संपर्क व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं।
शेरागोदी से बढ़ेरना तक मार्ग बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलने के साथ ही कई क्षेत्रों की दूरी कम होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र की आवश्यकता और स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान शीला कठेत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता एसएस नेगी, संजय सिंधवाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह, किसान मोर्चा गढ़वाल मंडल संयोजक अरुण शर्मा, चंद्र प्रकाश तिवारी, महिपाल कृषाली, हिमांशु पंवार, सौरव खत्री, वीर सिंह, विक्रम भंडारी, संदीप भट्ट, बलवंत सिंह, हरि सिंह, महेंद्र पवार आदि मौजूद रहे।



