Blog

बच्चों के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं आंगनबाड़ी केंद्र – दीप्ती रावत भारद्वाज। (आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत केशवपुरी-4 और 5 केंद्रों का किया भ्रमण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा)
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने केशवपुरी-4 और केशवपुरी-5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बहनों से संवाद कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

उन्होंने नौनिहालों से बातचीत कर उनके पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण के साथ उनके विकास, शिक्षा और संस्कार की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। कार्यकर्ती बहनें समर्पण के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं।

जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके साथ संवाद से उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्पूर्ण सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता गुरुंग, जिला मंत्री ममता कोठियाल, पूनम थापा, सुनीता नौटियाल, रोहित क्षेत्री, चंदन जायसवाल, सन्नी प्रजापति, मुकेश राणा, निखिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button