Blog

गुरु रविदास के संदेश से समाज में बढ़ेगा भाईचारा। लाल सिंह आर्य (सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल कुंवारी कार्यक्रम में हुए शामिल, शेरगढ़-जाखन गुरुद्वारे में टेका माथा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य माजरी ग्रांट के बाल कुंवारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने शेरगढ़-जाखन स्थित गुरुद्वारा श्री भक्त रविदास में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान देश की खुशहाली, शांति और सुख-समृद्धि के लिए अरदास की गई।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अतिथियों को शाल और पटका पहनाकर सम्मानित किया।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर गुनियाल, दायित्वधारी सुरेंद्र मोगा, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा विनोद लक्खा, आनंद सिंह, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, आयुष कुमार, सूर्य प्रकाश, ज्ञानी रामकृष्ण सिंह, ज्ञानी गोविंद सिंह, गोपाल पाल, सुमित कुमार, नरेंद्र सिंह, संतोष देवी, रेनू चौधरी और हरविंदर कौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button