भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धा, शिव-पार्वती और हनुमान जी की झांकियों ने मोहा मन। (नगर पालिका प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर डोईवाला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ दर्जाधारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए किया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, शिव-पार्वती और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकी में शामिल कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
शोभायात्रा नगर पालिका प्रांगण से शुरू होकर नगर चौक, केशवपुरी, राजीव नगर, मिल बाजार और मिल रोड होते हुए वापस नगर पालिका प्रांगण में संपन्न हुई। विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया।
दर्जाधारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं से समाज को सत्य, समानता और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखनी चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं हमें समानता और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी, नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, जगदीश, अश्विनी, मोनिका आदि मौजूद रहे।



