Blog

स्वरोजगार के लिए महिलाओं को दिया धूपबत्ती-अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण। (नागल ज्वालापुर में 26 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नागल ज्वालापुर ग्राम पंचायत में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) और एक्सेंचर कंपनी की ओर से आयोजित 26 दिवसीय धूपबत्ती-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर 55 प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिलाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आयोजकों का आभार जताया।

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रतिनिधि गिरधर सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। ऐसे प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।

मास्टर ट्रेनर आरती पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने की जानकारी दी गई। इस हुनर के जरिए महिलाएं स्वरोजगार की संभावनाएं तलाश सकती हैं।

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य पुष्पा कन्याल सहित अन्य बैजयंती, हेमलता, हीरा, जया, पूनम बिष्ट, मीना, बबिता, ऊषा, जया राणा, राखी पाल, रक्षा बिष्ट, गीता, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button