Blog

शहीदों के बलिदान से मिला उत्तराखंड, कांग्रेस ने किया नमन। (अठुरवाला में शहीद राजेश नेगी के स्मारक पर अर्पित किए पुष्प, बड़ी बहन लता गुसाईं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डोईवाला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अठुरवाला स्थित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद राजेश नेगी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को भी नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ता शहीद राजेश नेगी की बड़ी बहन लता गुसाईं के आवास पर पहुंचे और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद राजेश नेगी सहित सभी आंदोलनकारियों का योगदान प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बालू सजवान, चंद्रप्रकाश काला, विनोद, आसु राणा, यशवंत गुसाईं, विनोद कोठियाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button