Blog

26 साल में उत्तराखंड ने क्या पाया, क्या खोया, वेबिनार में हुआ मंथन। (राज्य की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्राध्यापकों ने रखे विचार, युवाओं को विकास में भागीदारी का आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने राज्य के अब तक के सफर, उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे।

वेबिनार का संयोजन एनसीसी की एएनओ एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. वल्लरी कुकरेती ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा। कैडेट्स अर्पिता, रेणु, अश्लेष, खुशी, सौम्या, आरुषि, अमिता और पायल ने प्रस्तुतियां दीं।

प्रो. राकेश जोशी ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अपेक्षाओं के अनुरूप अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। विकास के कई लक्ष्य अधूरे हैं। ऐसे में राज्य की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कर भविष्य की दिशा तय करने की जरूरत है।

प्रो. नवीन कुमार नैथानी ने कहा कि राज्य निर्माण की मूल अवधारणाओं को फिर से समझने और वर्तमान परिस्थितियों में उनका मूल्यांकन करने की आवश्यकता है, ताकि राज्य गठन के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।

प्राचार्य प्रो. देवेश प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवा पीढ़ी उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है। युवाओं को अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग राज्य के विकास में करना चाहिए। वहीं, वेबिनार संयोजक डॉ. वल्लरी कुकरेती ने कहा कि राज्य के विकास की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। युवा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

इस दौरान डॉ. चंद्रकला नेगी, डॉ. शिवकुमार लाल, डॉ. भावना जोशी सहित नेहा ममगाईं, निशा थापा, रोहित बिष्ट, ओम कंसवाल, रिया नेगी, सचिन दनोसी, अर्पित राठौर, सुधा, इशिका प्रजापति, बृजेश पंवार, खुशी, अभिषेक, आकांक्षा, सिमरन कठैत और सुधा मीणा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button