Blog

समानता और भाईचारे का संदेश लेकर डोईवाला पहुंची समरसता संकल्प यात्रा। (नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा मंगलवार को देहरादून से डोईवाला पहुंची। नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाओं को सामाजिक एकता की मजबूत नींव बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

Oplus_16908288
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

दर्जाधारी धीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचार समाज को समानता, भाईचारे और एकजुटता का संदेश देते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देती हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और समानता का मार्ग दिखाया। समरसता संकल्प यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि संत रविदास महाराज की शिक्षाएं समाज को सद्भाव और समानता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

स्वागत करने वालों में दर्जाधारी कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल,नरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र तडियाल, संपूर्ण रावत दीवान सिंह रावत, ईश्वर रौथान, गुरजीत सिंह लाडी, विक्रम नेगी, प्रकाश कोठारी, विनोद पाल, भगत सिंह, राजकुमार राज, जरनैल सिंह, बख्तावर सिंह और मुकेश, मनमोहन नौटियाल,अंकित काला, रविंदर, कोमल देवी, कुसुम, अमित, सुंदर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button