Blog

(अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर परवादून जिला कांग्रेस का अमित शाह के दौरे के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार)

खबर को सुनें

डोईवाला देहरादून (राजेंद्र वर्मा):
देवभूमि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे का जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और पूरे प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इस अवसर पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी कोई सामान्य नाम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उस बेटी का प्रतीक है, जिसे आज भी न्याय का इंतजार है। भाजपा सरकार चाहे जितनी ताकत लगा ले, कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी अंकिता हत्याकांड से जुड़े गंभीर सवालों के जवाब मांग रही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग जवाब देने के बजाय सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने में लगे हैं। जिस व्यक्ति दुष्यंत गौतम को सलाखों के पीछे होना चाहिए था उसे राज्यपाल नियुक्त करके सीबीआई से बचाने की साजिश की गई है।

मोहित उनियाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आगमन हो और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर उठ रही आवाजों को अनसुना कर दिया जाए, यह अब स्वीकार नहीं होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से हमारी आवाज दबने वाली नहीं है। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता और इस प्रकरण से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष जवाब नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
आज धनतेरस के दिन गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के चलते मार्ग बंद कर दिए गए हैं और प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट से देहरादून मार्ग में पटाखों की दुकानों को भी 
शाम तक बंद करा दिया गया है।त्योहार के इस महत्वपूर्ण दिन पर जनता को परेशानी और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा केवल दिखावा बनकर रह गया है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि सरकार को उन सवालों के जवाब देने चाहिए जो प्रदेश की जनता लगातार उठा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में सरकार यह न भूले कि जनता की आवाज को पुलिस की बैरिकेडिंग और गिरफ्तारियों से नहीं दबाया जा सकता।
कांग्रेस का संघर्ष किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने, सच्चाई सामने लाने और प्रदेश की जनता के सवालों का जवाब मांगने के लिए है।
अंकिता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन,कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष रेखा कांडपाल सती,सभासद गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सावन राठौर,विमल गोला,सेवादल प्रदेश महासचिव शार्दूल नेगी,भारत भूषण कौशल,बालेंद्र सजवान,जावेद,संजीव भट्ट,चंद्र प्रकाश काला,आशीष राणा,नंदन नेगी,सुमिता,अदिति आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button