Blog

वन क्षेत्र की अड़चनें दूर, सड़क निर्माण का रास्ता साफ। (सैन चौकी, जुड्डी और कालूवाला की सड़क के लिए 98.50 लाख मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगी राहत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सैंण चौकी, जुड्डी और कालूवाला के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर सड़क के निर्माण के लिए शासन ने 98 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।

वन क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण सड़क निर्माण की स्वीकृति में कई अड़चनें आ रही थीं। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला लगातार शासन स्तर पर इसकी पैरवी कर रहे थे। अब बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द ही सड़क का भूमि पूजन और शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। सड़क की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना उनका संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button