लालतप्पड़ में इलेक्ट्रॉनिक ऑटो यूनियन का गठन, सूरज थापा बने अध्यक्ष। (अमित अग्रवाल उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया नए ऑटो स्टैंड का उद्घाटन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लालतप्पड़ में जय महाकाल इलेक्ट्रॉनिक ऑटो एसोसिएशन यूनियन का गठन किया गया। इसमें सूरज थापा को अध्यक्ष, अमित अग्रवाल को उपाध्यक्ष, समर सिंह को सचिव और दीपक कुमार को सह सचिव चुना गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने फीता काटकर नवनिर्मित ऑटो स्टैंड का शुभारंभ कर कहा कि नए ऑटो स्टैंड के शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का संचालन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय पहल है। उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों को सुरक्षित सेवा देने की अपील की।
नवनियुक्त अध्यक्ष सूरज थापा ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य ऑटो चालकों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा करना और वाहन संचालन को व्यवस्थित बनाना है।
कार्यकारिणी में तेजेन्द्र ककरेल कोषाध्यक्ष तथा अरुण कुमार, पदम सिंह, आशीष भंडारी और कुंवर पाल को सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में माजरी ग्रांट प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, यूनियन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे।



