Blog

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर हादसे में घायल को एसडीआरएफ ने पहुंचाया अस्पताल, (सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम, प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एयरपोर्ट रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल की स्थिति का जायजा लिया और उसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया।
एसडीआरएफ के अनुसार घायल की पहचान जोगिंदर पुत्र कृष्ण पाल, निवासी नौका विहार, देहरादून के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगे के उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायल का उपचार कराया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पताल पहुंचाने में भी सहायता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button