Blog

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से सशक्त हो रहा आमजन। गैरोला (केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल विकास, समाज कल्याण, वन, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन सशक्त हो रहा है और सरकारी सेवाओं तक उसकी पहुंच आसान बनी है।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि जनकल्याण शिविर जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ समस्याओं के समाधान का अवसर भी मिलता है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, सभासद रियासत अली,माजरी ग्रांट प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह,राजकुमार राज,विक्रम नेगी, संगीता नौटियाल, अनीता, पूजा, संगीता, सुनीता, सभासद अमित कुमार, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल,शिक्षा विभाग से छत्रपाल, सोनाली गोयल, नितिन असवाल, उद्यान विभाग अधिकारी श्वेता चौहान, विद्युत विभाग से उपखंड अधिकारी गिरिराज सैनी के अलावा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button