Blog
तालों की लहरों से गूंजा पटेल नगर, पंजाब घराना संगीत अकादमी समिति द्वारा “तालतरंग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन।
हमारे प्रदेश और देश के बच्चे जिस समर्पण से शास्त्रीय संगीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वह प्रेरणादायक है। हिमांशु चमोली
डोईवाला देहरादून (राजेंद्र वर्मा):
पंजाब घराना संगीत अकादमी समिति द्वारा पटेल नगर, देहरादून स्थित गुरु रोड पर “तालतरंग: तबले की लयबद्ध तरंगें” शीर्षक से एक विशेष शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी संगीत साधना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने अपने संदेश में बताया कि अकादमी का उद्देश्य निःशुल्क संगीत शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करना है। “हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसी प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया जाए और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखा जाए। उन्होंने कहा कि
इस गरिमामय आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने वातावरण को सुरमय बना दिया। Verma doi



