Blog

राष्ट्रप्रेम और अखंड भारत के संकल्प के साथ डोईवाला में मना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जन्मोत्सव, (डोईवाला ब्लॉक सभागार में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला ब्लॉक सभागार में महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ दायित्व धारी ज्योति प्रसाद गैरोला और जयपाल सिंह चौहान ने महापुरुषों के चित्र के समक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। राष्ट्रप्रेम, संगठन निष्ठा और त्याग की भावना को अपनाकर ही हम सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दायित्व धारी जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संगठन निर्माण के माध्यम से राष्ट्रवाद की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करें।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। अखंड भारत का संकल्प, राष्ट्र के लिए बलिदान और सिद्धांतों पर अडिग रहना,यही उनके जीवन का संदेश है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें I
इस अवसर पर दीवान सिंह रावत प्रतीक कालिया पंकज शर्मा सम्पूर्ण सिंह रावत ऊषा कोठारी निर्मला उनियाल मनोज काम्बोज ममता नयाल आनंद कुमार शिवम टुटेजा चन्द्रभान पाल विक्रम सिंह नेगी देवदत्त शर्मा मनीष क्षेत्री विनय कंडवाल सौरभ नौडियाल रश्मि देवी वंदना स्वामी मनोज पाल आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button