Blog

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 20 रक्त वीरों ने किया रक्तदान। (विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को मिल रहा लाभ)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 रक्त वीरों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए सेवा का संदेश दिया।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को आवास, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ भी आमजन को मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है। लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी. एस. रावत, डॉ संजय कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ीयाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, राजकुमार राज, आदर्श, सोनू गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button