भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को पटाखों से उड़ाने को लेकर भाजपाइयो ने जताया रोष।
अराजक तत्वों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कानूनी कार्रवाई। नेगी

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का पुतला बम से उड़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। पालिका के सभागार में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमें नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी ऐसे अराजक तत्वों द्वारा घिलौने कार्य करने की कड़े शब्दों में निंदा करती है राज्यद्रोही अराजक तत्व प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं! उन्होंने सरकार से समाज विरोधी अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है! मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहां कि ऐसे वीडियो बनाने वाले और उनका प्रोत्साहन करने वाले राज्यद्रोही है ऐसे तत्व सिर्फ सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा अफवाह और झूठ फैलाने के साथ-साथ उत्तराखंड प्रदेश के शांत माहौल और आबो हवाओं को खराब करने का काम करते हैं। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो समाज के विभाजन और प्रदेश में हिस्सों प्रवृत्ति को बढ़ावा देने वाले मानसिकता को दर्शाता है। इन अराजक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। रोष प्रकट करने वालों में सभासद ईश्वर रोथान,केतन गुप्ता,रवि प्रजापति, मयंक तायल,प्रकाश कोठारी, चन्दन जायसवाल,सुरेश सैनी,आदि मौजूद रहे। verma doi