Blog

बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

भाजपा सरकार में देश में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की मजबूत राखी गई नींव। विधायक

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही एनडीए सरकार के समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। नतीजे घोषित होते ही नगर चौक में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के भरोसे की जीत बताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम विकास के पक्ष में दिया गया फैसला है।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है। बिहार के मतदाताओं ने इस जनादेश के माध्यम से मोदी के नेतृत्व और विज़न पर भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है। यह जीत एनडीए सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है। आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस जनादेश ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है और अब संगठन जमीन पर और मजबूती से काम करेगा।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि बिहार में मिली यह जीत स्पष्ट संकेत देती है कि जनता राजनीति के बजाय परिणाम चाहती है, और एनडीए सरकार उसी दिशा में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत,रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि, सभासद ईश्वर रोथान, सभासद राकेश डोभाल,गणेश उनियाल, ईश्वर चंद अग्रवाल, मंडल महामंत्री आदेश पवार,गुड्डू मिश्रा, संतोषी बहुगुणा, सुनीता नौटियाल, मनीष यादव, विनीत मनवाल, रीता छेत्री, विक्रम नेगी,सुरेंद्र लोधी मनमोहन नौटियाल आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button