Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष गीताजंली रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, बूथ अध्यक्षों ,शक्तिकेंद्र संयोजकों का किया स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): रानीपोखरी स्थित एक फार्म हाउस में भाजपा रानीपोखरी मंडल की नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष गीताजंली रावत, मंडल प्रतिनिधि/पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ,समस्त बूथ अध्यक्षों ,शक्तिकेंद्र संयोजकों, कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पूर्व मंडल अध्यक्ष/मंडल प्रतिनिधि अरुण शर्मा ने कहा कि सभी के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि जिस तरह से अभी तक पूरी हरिद्वार लोक सभा में रानीपोखरी मंडल हर तरह से प्रथम रहा है उसी प्रकार सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को अपना पूर्ण सहयोग देंगे और पूर्व की भांति रानीपोखरी मंडल को भविष्य में भी प्रथम ही रखेंगे। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत ने कहा कि वो सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन हित में कार्य करेंगी। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नवीन चौधरी,महेंद्र पंवार,सतीश सेमवाल,विजय भट्ट,सुनील यादव,अनिल तीर्थवाल, देवेश्वरी गौड़,अनीता देवी,सावित्री रावत,हिमांशु भट्ट, विक्रम भंडारी,संदीप भट्ट,संजय असवाल, धर्मेन्द्र रावत, इत्यादि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button