Blog

माधव बस्ती ने आरएसएस ने मनाया मकर संक्रांति पर्व, खिचड़ी कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माधव बस्ती प्रेमनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नगीना रानी ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय परंपरा का ऐसा पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता संजीव लोधी ने कहा कि संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह, लच्छीराम लोधी महेंद्र भारत, ब्रह्मपाल, हरिओम गुप्ता, राहुल गुप्ता, लवेश साकेत, अजय लोधी, हिमांशु, सुभाष, कल्याण कन्हैया, अवतार, गुलाब और ईश्वरचंद अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button