Blog

मदर्स डे पर मंच से उतरी ममता, छात्राओं की नाटिका ने दिलों को छुआ (पब्लिक इंटर कॉलेज में ‘मां की ममता’ पर प्रस्तुति, भावुक हुआ पूरा सभागार)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मदर्स डे के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मां की ममता, त्याग और संघर्ष को जीवंत कर दिया। मदर्स डे पर कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा ‘मां की ममता’ विषय पर प्रस्तुत लघु नाटिका ने दर्शकों को भावुक कर दिया और कई पल ऐसे रहे जब सभागार की आंखें नम दिखीं।
नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक मां जीवन भर स्वयं कष्ट सहकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती है।

लघु नाटिका की मुख्य पात्रा जिया ने सशक्त अभिनय के साथ एक भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति भी दी, जिसे खूब सराहा गया। जोया, सना सहित अन्य छात्राओं ने भी प्रभावशाली अभिनय कर प्रस्तुति को यादगार बना दिया।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि मदर्स डे केवल एक दिवस नहीं, बल्कि यह मां के प्रति हमारे दायित्वों और कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता के सम्मान और उनकी भावनाओं को सदैव प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने मदर्स डे के साथ महाराणा प्रताप की जयंती पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली प्रथम गुरु होती है। मदर्स डे हमें माता के त्याग, संस्कार और सम्मान के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका पूजा जोशी ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश काला, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, राजीव कंडवाल, श्यामानंद, गौरव रावत, नीलम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button