Blog

बुल्लावाला क्षेत्र में लगभग 10 लाख की लागत से बनेगी 15 फीट चौड़ी 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बुल्लावाला क्षेत्र शहीद उधम सिंह कंबोज तिराहे से जाने वाली आंतरिक सड़क लंबे समय से निर्माण को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 200 मीटर लंबी एवं 15 फुट चौड़ी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण लगभग 10 लाख की लागत से किया जाएगा। इस सड़क निर्माण के लिए 5 लाख की धनराशि लोक निर्माण विभाग तथा 5 लाख की धनराशि राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि कुछ लोग सड़क निर्माण को लेकर अनावश्यक और छिछोरी नेतागिरी कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा जिला सह-मीडिया सहसंयोजक मनोज कांबोज ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।

स्थानीय निवासी दिनेश कांबोज एवं विजय कांबोज ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस सड़क की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

लोक निर्माण विभाग के अवर सहायक अभियंता टी.एस. लिंगवाल ने कहा कि बताया कि पहले यह सड़क 10 फुट चौड़ी प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 15 फुट चौड़ा किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कारण निर्माण कार्य को कुछ समय के लिए रोका गया था। जल्द सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

इस इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण विभागीय अधिकृत ठेकेदार नरेंद्र सिंह रावत द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button