Blog

श्रद्धा और भक्ति के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई शनि जयंती, (मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनि जयंती श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ऋषिकेश रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला, प्रेम नगर बाजार, शक्ति भवन मंदिर देहरादून रोड सहित विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

शनि जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल श्री मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शनिदेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं से संवाद किया।

अग्रवाल धर्मशाला के पंडित रमेश डंडारियाल ने कहा कि शनि जयंती पर श्रद्धा, नियम और सेवा भाव से की गई पूजा से जीवन के कष्टों में कमी आती है। उन्होंने बताया कि शनि देव कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए सत्य, संयम और सेवा का मार्ग अपनाना ही उनकी सच्ची आराधना है।

इस दौरान ईश्वर चंद अग्रवाल, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, आनंद मित्तल, प्रमोद गोयल, गुलशन अरोड़ा, राहुल अग्रवाल, बीनू चावला,विशाल मौर्य, आनंद गुप्ता, अनिल चौहान रवि प्रजापति, प्रदीप प्रजापति आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button