Blog

डोईवाला में ‘गिग वर्कर न्याय अभियान’ के तहत ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर युवा कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, (सावन राठौर ने गिग वर्कर्स की समस्याएं सुनीं, अधिकारों के लिए बड़े आंदोलन का दिया आश्वासन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘गिग वर्कर न्याय अभियान’ के तहत उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सावन राठौर ने बिलिंकीट भानियावाला के डार्क स्टोर पर पहुंचकर गिग वर्कर्स से सीधा संवाद किया।

यह अभियान देशभर में करोड़ों गिग वर्कर्स की आवाज को मजबूती देने और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। इस दौरान सावन राठौर ने कार्यस्थल पर मौजूद कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें युवा कांग्रेस के न्याय अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
गिग वर्कर्स ने बातचीत के दौरान कम वेतन, असुरक्षित कार्य परिस्थितियों, लंबे कार्य घंटों तथा सामाजिक सुरक्षा की कमी जैसी कई गंभीर समस्याएं सामने रखीं। कर्मचारियों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में उन्हें लगातार कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।
प्रदेश महासचिव सावन राठौर ने सभी गिग वर्कर्स को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और अधिकारों को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, ताकि सरकार और संबंधित कंपनियों तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस मेहनतकश युवाओं और गिग वर्कर्स के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और किसी भी स्तर पर उनके हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान संवाद कार्यक्रम में युवा साथी अनुज कनोजिया, मयंक वत्स, अर्चित गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button