शहीदों का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य, उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विधायक बृजभूषण गैरोला (शहीद विनोद सिंह भंडारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिमालय चौक में शरबत वितरण, शहीद के पिता का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद विनोद सिंह भंडारी की शहादत के दो वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को हिमालय चौक में उनके परिजनों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पिता वीर सिंह भंडारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि शहीद विनोद सिंह भंडारी का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के परिवारों का सम्मान करना समाज और सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को भी उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण पूरे राष्ट्र का गौरव है। ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित और गौरवान्वित है। शहीदों की स्मृतियों को जीवंत रखना तथा उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उनके आदर्श सदैव युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना जगाते रहेंगे।
इस दौरान सभासद ईश्वर रौथान,बेताल सिंह नेगी, कीर्ति सिंह नेगी, डोईवाला मंडल महामंत्री आदेश पवार, सभासद प्रदीप नेगी जेटली, सभासद संदीप नेगी शुभम नेगी, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, गुलाब सिंह रावत महावीर सिंह नेगी, नितिन कला, अनुराग थपलियाल आदि मौजूद रहे।



