Blog

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई श्रीकृष्ण भगवान की छठी। (सिद्ध पीठ शक्ति भवन, सोमेश्वर सिद्ध पीठ और गोवर्धन मंदिर में हुए धार्मिक आयोजन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर, श्री सोमेश्वर सिद्ध पीठ मंदिर-अग्रवाल धर्मशाला, गोवर्धन मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर के अध्यक्ष गगन नारंग ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक भावना मजबूत होती है।

श्री सोमेश्वर सिद्ध पीठ मंदिर-अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने कहा कि छठी पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

पंडित रमेश डंडरियाल ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन पूजा-अर्चना कर भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की जाती है।

इस दौरान अनिल महावर, रविंद्र डंग, इंद्रेश अरोड़ा, राहुल अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, हेमा डंडरियाल, बलिराम गोयल, सुबोध जिंदल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button