Blog

टोल प्लाजा पर निशुल्क पास की समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन। (एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी, टोल कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के निशुल्क पास बनाने में आ रही दिक्कत और टोल कर्मियों पर बदसलूकी के आरोपों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार बिरम सिंह को ज्ञापन सौंपा।

नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों के निशुल्क पास नहीं बनाए जा रहे हैं। नए वाहनों के पास बनाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने टोल कर्मियों पर स्थानीय लोगों से बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने आरोप लगाया कि टोल से रोजाना आने-जाने वाले स्थानीय लोगों से अवैध वसूली की जा रही है और निशुल्क पास बनाने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में करतार नेगी, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, राहुल सैनी, मुकेश प्रसाद, नीरज त्यागी, सुनील थपलियाल, स्वतंत्र बिष्ट, बालू सजवान, उमेद वोरा, आरिफ अली, प्रवीण सैनी, तरुण सैनी, तेजपाल सिंह, अनुज कन्नौजिया, विवेक सैनी, राहुल आर्य, साहिल अली, शुहेब अली, विनय कुमार और विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button