Blog

अहिल्याबाई होलकर स्मृति विद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन 9 नवंबर से।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अहिल्याबाई होलकर स्मृति विद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह उत्तराखंड स्थापना दिवस 9 नवंबर से प्रारंभ हो गया, जो कि 14 नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड स्थापना दिवस से प्रारंभ होकर बाल दिवस पर इसका समापन किया जाता है

Oplus_16908288
विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला पाल ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह में प्रत्येक दिवस में भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं तथा सप्ताह के समापन के पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है। सांस्कृतिक सप्ताह के प्रथम दिवस पर आज 9 नवंबर को प्री प्राइमरी कक्षाओं की हिंदी पठन प्रतियोगिता तथा कक्षा एक और दो के बच्चों की अंग्रेजी पठन प्रतियोगिता, कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के स्वर्णिम 25 वर्ष विषय पर कला प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक सप्ताह में अलग-अलग दिवसों में क्राफ्ट्स, मेकअप प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, क्रीडा प्रतियोगिता, भाषण, गायन और नृत्य प्रतियोगिता, फूड मेकिंग प्रतियोगिता के अलावा अभिभावक प्रतिभा प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। आयोजन विद्यालय की मुख्य नियंता याचना प्रजापति के अनुसार सफल प्रतिभागियों को बाद में सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में नीलम सिंह, जाहृनवी, याचना और नूपुर छेत्री आदि का विशेष सहयोग रहा। 10 नवंबर को बच्चों की क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक उदय चन्द पाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। और प्रत्येक प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button