Blog

सेवा के संकल्प के साथ मनाया महेंद्र भट्ट का जन्मदिवस, सीएचसी में मरीजों को बांटे फल। (राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल बोले— सेवा और संवेदनशीलता ही भाजपा की कार्य संस्कृति)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में डोईवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सेवा भाव के साथ मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल ने कहा कि भाजपा संगठन अपने नेताओं का जन्मदिवस केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इसी भावना के साथ समाज के बीच कार्य करना चाहिए।

नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानना और उन्हें फल वितरित करना मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है। उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सेवा का भाव समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक पी.एस.रावत, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, महामंत्री आदेश पवार मनमोहन नौटियाल, आदर्श सिलेलान, सोनू गोयल, सुरेश सैनी आदि के अलावा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button