पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, (जॉलीग्रांट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने जनसेवा के योगदान को किया याद)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. हीरा सिंह बिष्ट को मंगलवार को जॉलीग्रांट स्थित कांग्रेस नगर कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पुष्प अर्पित कर उनके जनसेवा के योगदान को याद किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक था। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि स्व. बिष्ट जनहित के लिए हमेशा समर्पित रहे। उनका निधन प्रदेश और कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी क्षति है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना पूरा जीवन जनता और संगठन की सेवा में समर्पित किया। उनके आदर्श कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अठूरवाला मंडल अध्यक्ष संजीव भट्ट, आशीष बिजल्वाण, बालेंद्र सजवान, जावेद अली, आशीष राणा, शुभम पाल, जिला महासचिव शुभम कंबोज, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, सुनील बिष्ट, गौरव बिष्ट, मंगल सिंह सजवान, रोशन नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



