Blog

सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में संघ ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।

संघ ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र का एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा।

खबर को सुनें
Oplus_131072
डोईवालाअभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा डोईवाला से जुड़े कर्मचारियों ने उत्तराखंड नगर निकाय से कर्मचारियों को निकले जाने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों का एक मांग पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा डोईवाला के युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ राजोरिया और महा सचिव शिवा टांक की अगुवाही मे नगर पालिका परिषद डोईवाला के पर्यावरण मित्र उपजिलाधिकारी कार्यलय मे एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अर्पणा ढोंडियाल को सौपा। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के डोईवाला शाखा के प्रभारी राजेश मंचल ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ पर्यावरण मित्रो के नियमितीकरण के लिए पिछले 2 वर्षो से संघर्ष कर रहा है लगातार मुख्यमंत्री को पत्राचार किया जा रहा है सचिवालय का घेराव भी किया, कई रैलिया निकाली जिस पर उत्तराखण्ड सरकार ने दस वर्ष पुराने कर्मचारियों का नियमित करने का आश्वासन दिया मगर कुछ दिन पहले ही सरकार द्वारा अचानक 2015 के बाद ड्यूटी पर लिए गए कर्मचारियों को हटा देने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया जिससे सभी कर्मचारियों मे रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फेशले के खिलाफ 5 दिसम्बर देहरादून मे परेड ग्राउंड से विशाल आक्रोश रैली निकाली जा रही है। इस मोके पर शाखा के वरिष्ठ उपप्रधान बीरु गोडियाल, सचिन टांक, रोहित, महिपाल, राहुल, अभिलाष, शिवा, जीतेन्द्र, दिनेश कुमार, सुभाष, सर्वेश, अंजना देवी, केला देवी, सरिता, रीना, संतोष, अरुण और विकास आदि पर्यावरण मित्र मौजूद थे। verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button