Blog
लाभार्थीयो को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण।
डोईवाला 22 मई (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड 11 केशवपुरी में आंगनवाड़ी केंद्र केशवपुरी की दो कार्यकत्री ममता और अनीता कविता और चार लाभार्थीयो को सभासद अमित कुमार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर पूजा आरजू माया पूजा देविका नन्दा थापा कविता ईशु कविता पिंकी पूजा सपना ममता निषाद इत्यादि मौजूद थे। Verma doi



