Blog

71 वर्षों के बाद पीआईसी के छात्र-छात्राओं की वेशभूषा में हुआ एक नया परिवर्तन।

खबर को सुनें

डोईवाला 2 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्र की सबसे पुरानी शैक्षिक संस्था पब्लिक इंटर कॉलेज ने अपने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है, अपने निर्माण के 71 वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की वेशभूषा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था जिसे इस बार विद्यालय ने बदल दिया है। अब यहां पर अध्यनरत छात्र-छात्राएं सप्ताह के दो दिन अपनी अपनी हाउस ड्रेस में नजर आएंगे जो कि उनके सदन के अनुसार होगी। विद्यार्थियों की वेशभूषा को अंग्रेजी विद्यालयों की तरह किए जाने से जहां अभिभावक खुश नजर आ रहे हैं, वहीं विद्यालय प्रबंध समिति और स्कूल प्रशासन अपनी इस पहल को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जोड़ रहा है। विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में शैक्षिक स्तर और छात्र-छात्राओं को आधुनिक बनाकर ही टिका रहा जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि वह विद्यालय में आमूलचूल परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम भी नजर आने लगे हैं, “स्मार्ट विद्यार्थी स्मार्ट क्लास” के ध्येय वाक्य को लेकर हम कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, साक्षी सुंदरियाल, पूजा जोशी, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, राधा गुप्ता, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा आदि ने इस पहल को छात्र हित में एक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button