भाजपा का आधार कार्यकर्ता है और यही संगठन की असली रीढ़ है। तडियाल
नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक में उमड़ा उत्साह।
डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा ऋषिकेश जिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक रविवार को भाजपा रेलवे रोड कार्यालय मे जोश और उत्साह से सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार कार्यकर्ता है और यही संगठन की असली रीढ़ है। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी संगठन की प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए सेवा और समर्पण की भावना से जनता की सेवा करें।
कहा कि पदाधिकारियों पर जनता की उम्मीदों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का अटूट विश्वास प्राप्त है और यही विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संभव है।
पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत जिला महामंत्री प्रतीक कालिया , उपाध्यक्ष उषा कोठारी, पुष्पा ध्यानी,देवदत्त शर्मा, विक्रम नेगी, गणेश रावत,विनय कंडवाल,मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, जिला मंत्री राजकुमार राज सीमा रानी, जयंत शर्मा, आशीष बहुगुणा, सुमित पवार, प्रदीप नेगी, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री वंदना स्वामी, जिला कार्यालय सहमंत्री विशाल शाही, जिला आईटी संयोजक रोहित भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज कांबोज, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक गोविंद सिंह रावत के अलावा मनोज ध्यानी बृजेश शर्मा कृष्ण कुमार गोडवानी, जितेंद्र अग्रवाल, कपिल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।



