त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद निधि से महाविद्यालय को दिया 25 केवीए जनरेटर।
विद्युत कटौती के समय शिक्षण बाधित न हो, छात्र संघ अध्यक्ष और विद्यालय परिवार ने जताया आभार।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद निधि से शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय को 25 केवीए क्षमता का जनरेटर प्रदान किया। इसका उद्देश्य था कि विद्युत कटौती के दौरान भी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शिक्षण कार्य निरंतर जारी रहे।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। इस जनरेटर के माध्यम से हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डी. पी. भट्ट ने कहा कि हरिद्वार सांसद का यह योगदान हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब विद्युत कटौती के समय भी शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलेगा।
छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार ने भी सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों के लिए शिक्षा में सहूलियत और प्रेरणा का स्रोत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और विद्यालय परिवार ने भी इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में छात्रों ने भी सांसद को धन्यवाद दिया और उनके योगदान को शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बताया।



